Skip to Content

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, छत तोड़कर घर में घुस महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, छत तोड़कर घर में घुस महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Closed
by May 30, 2019 News

उत्तराखंड से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है, यहां कुछ बदमाशों ने पहले एक घर की छत थोड़ी और उसके बाद छत के रास्ते घर में घुस कर अंदर सो रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 24 मई की है लेकिन महिला ने बुधवार को पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराइ है।

देहरादून के थाना सहसपुर अंतर्गत क्षेत्र में पति से अलग रह रही महिला के साथ दो लोगों ने मकान की छत के रास्ते से कमरे में प्रवेश कर दुष्कर्म किया। दरअसल महिला पति से अलग रहती है। पति दो बच्चों के साथ पटेलनगर क्षेत्र में रहता है। 24 मई की रात महिला अपने घर अकेली सो रही थी। इस बीच दो अज्ञात लोगों ने छत की सीमेंटेड चादर हटाकर कमरे में प्रवेश किया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media