Skip to Content

Uttarakhand यहां घूम रहा है एक खूंखार तेंदुआ, इलाके में अकेले जाने से बचें, ध्यान रखें

Uttarakhand यहां घूम रहा है एक खूंखार तेंदुआ, इलाके में अकेले जाने से बचें, ध्यान रखें

Closed
by July 28, 2020 All, News

उत्तराखंड में कई इलाकों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है, हाल ही में अल्मोड़ा और चमोली में इंसान का शिकार करने वाले तेंदुए को शिकारियों ने मौत के घाट उतार दिया। काठगोदाम, नैनीताल और इसके आसपास के इलाकों में भी तेंदुए की दहशत कायम है। हाल ही में यहां दहशत मचा रहे एक तेंदुए को एक भूतपूर्व सैनिक ने गोली मार दी, तेंदुआ घायल हो गया और जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए का शव आज तक नहीं मिल पाया है। इस सबके बीच रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में हल्द्वानी-रामनगर सड़क पर कोसी बैराज के पास एक खूंखार तेंदुआ घूमते हुए देखा गया है। सोमवार देर रात को यहां से गुजर रहे लोगों ने इस तेंदुए का वीडियो भी बनाया है, जो इस इलाके में खूब वायरल हो रहा है।

हाल ही में काठगोदाम में जंगल गई एक महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया, वन विभाग के अधिकारियों ने माना कि नैनीताल और उसके आसपास कम से कम 5 तेंदुए घूम रहे हैं। यहां लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत है, महिलाएं जानवरों के लिए चारा लेने के लिए जब जंगल जा रही हैं तो काफी सावधानी बरत रही हैं। एकांत इलाकों में भी लोग अकेले जाने से बच रहे हैं।

दरअसल जंगल में शिकार की कमी होने के कारण तेंदुए अब इंसानी बस्ती का रुख करने लगे हैं, अकेली औरत और छोटे बच्चों को तेंदुए आसान शिकार समझते हैं, यही कारण है कि हाल के दिनों में महिलाओं और बच्चों पर तेंदुए के हमले काफी बढ़ गए हैं। हमारी आपको सलाह है कि सवेरे और शाम में जंगल से सटे हुए एकांत इलाकों में अकेले ना जाएं, जो महिलाएं जंगल में जानवरों के लिए चारा लेने जाती हैं, उनको भी समूह में जंगल में जाना चाहिए। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपको तेंदुए के हमले से बचा सकती है, ऐसी सावधानी बरतने से राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष को भी कम किया जा सकता है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media