Skip to Content

पिथौरागढ़ : शिकारी जॉय हुकिल ने एक ही गोली में ढेर किया आदमखोर, 6 साल की मासूम को बनाया था निवाला

पिथौरागढ़ : शिकारी जॉय हुकिल ने एक ही गोली में ढेर किया आदमखोर, 6 साल की मासूम को बनाया था निवाला

Closed
by November 10, 2020 News

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में छह साल की मासूम को निवाला बनाने वाले आतंक के पर्याय बने आदमखोर तेंदुआ ढेर कर दिया गया है। चर्चित शिकारी जॉय हुकिल की बंदूक से निकली एक ही गोली से आदमखोर मारा गया। जॉय ने जीवन के 40वें आदमखोर को ढेर किया है। बेरीनाग नगर पंचायत के भट्टीगांव वार्ड में आदमखोर तेंदुआ सक्रिय था। बीते माह सात अक्टूबर को तेंदुआ ने भट्टी गांव मेंं सायं साढ़े छह बजे भगत राम की छह वर्षीय पुत्री हिमानी को मारा था। घर के बाहर घात लगाए तेंदुआ ने हिमानी के घर से दरवाजे से उठाया था। परिजनों द्वारा हो हल्ला मचाए जाने पर आसपड़ोस के लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर सौ मीटर दूर बच्ची का शव मिला था। इस घटना के बाद गांव में बच्ची के परिजनों सहित ग्रामीण दहशत में थे। इस बीच एक युवती पर भी तेंदुआ ने झपट्टा मारा था। इस घटना के बाद तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया लेकिन आदमखोर पिंजरे में नहीं फंसा। विलंब होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रह्रा था । जिसे देखते हुए वन विभाग ने बीते दिनों तेंदुए को आदमखोर घोषित किया और शिकारी तैनात कर दिया। राज्य के प्रमुख शिकारी जॉय हुकील अपने सहायक के साथ तेंदुए को मारने पहुंचे।

शिकारी जॉय हुकील अपने साथियों के साथ घटनास्थन पर डेरा डाले हुए थे। रविवार रात्रि लगभग नौ बजकर बीस मिनट पर जब सर्च लाइट के माध्यम से गश्त की जा रही थी तो तेंदुआ दिखाई दिया। मंजे हुए शिकारी जॉय हुकील ने एक ही गोली में उसे ढेर कर दिया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media