Skip to Content

Uttarakhand जेल की छत से भागा कैदी, पुलिस ने रविवार को खोज निकाला

Uttarakhand जेल की छत से भागा कैदी, पुलिस ने रविवार को खोज निकाला

Closed
by September 5, 2020 News

उत्तराखंड में एक अस्थाई जेल से कैदी फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है, पूरे इलाके में पुलिस टीम बनाकर कैदी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि कैदी जेल की छत से फरार हो गया। दरअसल स्थाई जेल में ले जाने से पहले कैदियों को 14 दिन अस्थाई जेल में क्वारंटीन रखा जाता है, ऐसी एक अस्थाई जेल से कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। Update.. कैदी को पुलिस ने रविवार को सहस्त्रधारा के पास से पकड़ लिया।

घटना राजधानी देहरादून की है, यहां सुद्धोवाला पॉलिटेक्नीक कॉलेज में एक अस्थाई जेल बनाई गयी है, स्थाई जेल में कैदियों को ले जाने से पहले अस्थाई जेल में रखा जाता है। यहां से राहुल थापा नाम का एक कैदी फरार हो गया, राहुल थापा को एक दिन पहले ही चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फरार कैदी की सभी इलाकों में तलाश की जा रही है, पुलिस के द्वारा फरार कैदी का फोटो भी जारी कर दिया गया है। एसपी सिटी श्वेता चौबे की ओर से पुलिस को जल्द से जल्द कैदी की तलाश करने के आदेश दिये हैं। बताया जा रहा है कि राहुल थापा रायपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पुलिस इस इलाके में भी उसकी तलाश कर रही है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media