Skip to Content

उत्तराखंड : NIT सुमाड़ी के लिए केंद्र ने किये 909 करोड़ मंजूर, इससे बनेगा स्थाई परिसर

उत्तराखंड : NIT सुमाड़ी के लिए केंद्र ने किये 909 करोड़ मंजूर, इससे बनेगा स्थाई परिसर

Closed
by July 1, 2020 News

केंद्रीय मानव संसाधन विकास  मंत्रालय ने एनआइटी के स्थायी परिसर की स्थापना को 909.85 करोड़ के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मीडिया को बताया कि 909.85 करोड़ रुपये की कुल संशोधित परियोजना लागत में से स्थायी कैंपस के लिए 831.04 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। 1260 छात्र क्षमता के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए प्रस्तावित निर्माण क्षेत्र करीब 90450 वर्गमीटर है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुमाड़ी में एनआईटी के स्थाई केम्पस के लिए 909.85 करोङ रूपए की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने व्यय पर संस्थान के लिए बिजली व पानी की व्यवस्था करेगी और सङक का निर्माण करेगी। आज प्रदेशवासियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। एनआईटी के स्थाई कैम्पस के निर्माण से प्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन को बढावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्रवासियों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भी प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और वे स्वयं भी इसके लिए प्रयासरत थे और केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। अब संस्थान के लिये धनराशि की मंजूरी से राज्य की बड़ी मांग पूरी हुई है।  कुल 909.85 करोङ रूपए में से 78.81 करोङ रूपए वर्तमान के अस्थायी कैम्पस के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। 

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media