Skip to Content

महाराष्ट्र राज्यपाल बनने के बाद कोश्यारी उत्तराखंड दौरे पर, बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन

महाराष्ट्र राज्यपाल बनने के बाद कोश्यारी उत्तराखंड दौरे पर, बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन

Closed
by October 6, 2019 News

महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी पहली बार अपने गृह राज्य उत्तराखंड के दौरे पर आए, इस दौरान उन्होंने अपने कई मित्रों से मुलाकात की और बाबा केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर राज्य के मुद्दों पर भी बातचीत की, साथ ही उन्होंने देहरादून में अपने कई राजनीतिक मित्रों से भी मुलाकात की।

उत्तराखंड प्रवास पर आए महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने शुक्रवार सुबह देहरादून में टपकेश्वर महादेव में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की। शाम को उनकी मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट की।

मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान राज्यपाल कोश्यारी व मुख्यमंत्री रावत ने प्रदेश के विकास से जुड़े तमाम मसलों पर मंथन किया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इसके बाद ओएनजीसी के एएनएम घोष ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा से प्रदेश के विकास व हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूमि सुधार, पहाड़ से पलायन समेत कई समस्याएं प्रमुख हैं। इस दिशा में गंभीरता से कार्य किए जाने की जरूरत है। वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोश्यारी जमीन से जुड़े राजनेता हैं। उन्हें हर आम आदमी की पहचान मालूम रहती है, जो यह दर्शाता है कि उनकी पहुंच हर सामान्य आदमी तक है। यही उनके व्यक्तित्व को अन्य से ऊंचा बनाता है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media