Skip to Content

उत्तराखंड : नहीं थम रहे गुलदार के हमले, अब एक महिला को बुरी तरह घायल किया

उत्तराखंड : नहीं थम रहे गुलदार के हमले, अब एक महिला को बुरी तरह घायल किया

Closed
by January 13, 2020 News

उत्तराखंड में गुलदार या तेंदुए के हमले थम नहीं रहे हैं ताजा मामले में गुलदार ने रविवार शाम को एक महिला पर हमला कर दिया, इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई है।महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह घटना पिथौरागढ़ में कनालीछीना के सतगढ़ गांव में हुई जहां तेंदुए ने महिला (राधा देवी) पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वह गरुड़ (बागेश्वर) की रहने वाली है। इन दिनों अपने मायके सतगढ़ आई है। हमले में राधा देवी का माथा और गला जख्मी हो गया है। लोगों ने 108 वाहन को सूचना दी। शाम करीब साढ़े छह बजे जख्मी महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें….Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media