Skip to Content

उत्तराखंड भूस्खलन : 11 यात्रियों से भरे दो वाहन चपेट में, पशु चराने गये एक व्यक्ति पर भी पहाड़ गिरा

उत्तराखंड भूस्खलन : 11 यात्रियों से भरे दो वाहन चपेट में, पशु चराने गये एक व्यक्ति पर भी पहाड़ गिरा

Closed
by August 4, 2019 News

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का सिलसिला जारी है, जहां एक ओर भूस्खलन की चपेट में आने से जंगल में पशुओं को चराने गए एक शख्स की मौत हो गई, वहीं राज्य के 1 मुख्य मार्ग पर भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मलबा गिरने के कारण दो वाहन इसकी चपेट में आ गए।

पहली घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर साकनीधार के पास हुई, यहां ऑल वेदर रोड का काम चल रहा है, इसलिए यहां ट्रैफिक धीरे धीरे चल रहा था। दिन में सड़क पर ऊपर से पत्थर आने शुरू हुए जो दो वाहनों पर गिरने शुरू हो गए, जिनमें 11 यात्री सवार थे। दोनों वाहनों के चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को गाड़ी से उतरकर भागने के लिए कहा, इसके बाद यात्री गाड़ी से उतर कर भाग गए, जिस कारण उनकी तो जान बच गई लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह मलबे की चपेट में आ गए।

दूसरी घटना उत्तरकाशी के पुरोला में मोरी ब्लॉक के सिरगा गांव क्षेत्र की है, यहां जंगल में पशु चराने गए एक ग्रामीण की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का नाम सिरगा गांव निवासी 30 वर्षीय जगदीश लाल पुत्र रेशम लाल है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media