Skip to Content

उत्तराखंड से पकड़ा गया महिला डॉक्टर को मारने वाला डॉक्टर, दिल्ली में सनसनी फैली है इस मामले से

उत्तराखंड से पकड़ा गया महिला डॉक्टर को मारने वाला डॉक्टर, दिल्ली में सनसनी फैली है इस मामले से

Closed
by May 3, 2019 News

राजधानी दिल्ली के रंजीत नगर में हुई महिला डॉक्टर की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी डॉक्टर को क्राइम ब्रांच की टीम ने रूड़की से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुकीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी खुदकुशी करना चाहता था। राजधानी दिल्ली में बुधवार को 25 वर्षीय एक महिला डॉक्टर अपने घर में मृत पाई गई थी। उसके शरीर पर चाकू से जख्म के निशान थे। घटना के बाद से उसके पड़ोस में रहने वाला वाला एक डॉक्टर भी लापता था। पुलिस उसे ही संदिग्ध मानकर चल रही थी। जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली डॉ. गरिमा मिश्रा सेंट्रल दिल्ली के रंजीत नगर में रहती थीं और एमडी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं।

डीसीपी (सेंट्रल) मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि महिला डॉक्टर का चचेरा भाई मंगलवार रात जब उससे मिलने आया था तो वह अपने घर में मृत मिली थी। पुलिस को रात 12 बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने कहा कि डॉ. गरिमा मिश्रा और लापता डॉक्टर दोनों ही रूममेट के साथ अगल-बगल के कमरों में रहते थे और दोस्त थे। ये दोनों ही एमडी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को संदेह था कि पुरुष डॉक्टर महिला की कथित तौर पर हत्या करने के बाद भागा था। 

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और सांस्कृतिक वेब पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें ) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media