Skip to Content

आज मसूरी में 11 हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्री, इन राज्यों की चुनौती पर विचार-विमर्श

आज मसूरी में 11 हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्री, इन राज्यों की चुनौती पर विचार-विमर्श

Closed
by July 28, 2019 News

आज उत्तराखंड के मसूरी में हिमालयन कॉन्क्लेव की शुरुआत हो गई है। इसमें 11 हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मसूरी में आयोजित हो रहे हिमालयन कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। हिमालयी राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संचय, जल संरक्षण की मुहिम को भी आगे बढ़ाएंगे। पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। वन अधिनियम एवं वन क्षेत्र की अधिकता जैसे समान ज्वलंत समस्याएं भी इस सम्मेलन का हिस्सा रहेगी। सभी राज्यों के कॉमन एजेंडा पर भी सम्मेलन में चर्चा होगी। बैठक में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड , सिक्किम, आसाम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर से मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि मौजूद हैं। शनिवार शाम से ही इनका मसूरी पहुंचना शुरू हो गया था।

इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सीईओ और प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media