Skip to Content

Uttarakhand जेल से आठ कैदी फरार, पुलिस और प्रशासन में   हड़कंप, फरार कैदियों की तस्वीरें देखिए

Uttarakhand जेल से आठ कैदी फरार, पुलिस और प्रशासन में हड़कंप, फरार कैदियों की तस्वीरें देखिए

Closed
by September 22, 2020 News

उत्तराखंड में एक अस्थाई जेल से 8 कैदी फरार हो गए हैं, कैदियों के फरार होने से पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल कोविड-19 गाइडलाइन के तहत अदालत से कैदियों को जेल ले जाने से पहले 14 दिन के लिए अस्थाई जेल में क्वॉरेंटाइन किया जाता है, इसी व्यवस्था को देखते हुए हरिद्वार जिले में रोशनाबाद स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल में तब्दील किया गया है। मंगलवार सवेरे यहां से 8 कैदी फरार हो गए। आगे देखिए कैदियों की तस्वीरें…

कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, पहले तो जेल के आसपास कैदियों की तलाश शुरू की गई, लेकिन नहीं मिलने पर बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पूरे हरिद्वार जिले में नाकाबंदी कर दी है और कैदियों की तलाश की जा रही है। दूसरे जिलों में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, हरिद्वार-उत्तर प्रदेश सीमा पर भी खासी चौकसी बरती जा रही है। आगे देखिए फरार कैदियों की तस्वीरें….

फरार कैदियों की तस्वीरें…

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media