
उत्तराखंड में दशहरे की धूम, देहरादून में CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया रावण दहन
उत्तराखंड में दशहरे का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, राज्य में जगह-जगह पर शाम होते ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के उदाहरण के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर राज्य भर में उल्लास का माहौल था।
दशहरा पर्व पर देहरादून के परेड मैदान में राम और रावण युद्ध के बाद शाम साढे छह बजे रावण का पुतला दहन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। रावण अधर्म का प्रतीक था जिसका विनाश हुआ।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने दशहरे की बधाई देते हुए सभी से देहरादून को प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत ही नुकसान दायक है। इससे मुक्ति पाना समाज के व्यापक हित में है।
( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)