Skip to Content

उत्तराखंड : आजाद हिंद फौज में रहे 101 साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन, इलाके में शोक की लहर

उत्तराखंड : आजाद हिंद फौज में रहे 101 साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन, इलाके में शोक की लहर

Closed
by March 15, 2019 News

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के भनार, पांखू गांव के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह कोरंगा पुत्र स्व. दौलत सिंह कोरंगा का निधन हो गया है। वे 101 साल के थे और उनके निधन पर समूचा जिला शोक में डूब गया है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 

सुभाष चंद्र बोस के सेना में रहे 101 साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिह कोरंगा के निधन पर भनार, पांखू क्षेत्र शोक में डूब गया है। सरयू-गोमती संगम पर उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिला, तहसील प्रशासन, पुलिस और जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने पुष्प चक्र अर्पित किए।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media