Skip to Content

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, शोक में डूबे कार्यकर्ता

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, शोक में डूबे कार्यकर्ता

Closed
by November 7, 2019 News

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, इस झटके के बाद कहीं कांग्रेस कार्यकर्ता शोक में डूब गए हैं तो कईयों को भारी मायूसी हुई है।

दरअसल राज्य में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में कुल 89 ब्लॉक प्रमुखों में से 47 सीटों पर भाजपा ने सीधे जीत दर्ज की है। चार ब्लॉकों में भाजपा के बागी भी जीतने में कामयाब रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार कुल 20 ब्लॉक में जीत दर्ज कर दूसरे और कांग्रेस 18 ब्लॉक प्रमुखों के साथ तीसरे स्थान पर रही है। वहीं ज्येष्ठ उपप्रमुख और कनिष्ठ उपप्रमुख के चुनाव में भाजपा ने 53 और कांग्रेस ने 36 ब्लाक प्रमुख के पद जीतने का दावा किया है। प्रदेश के 27 ब्लॉक में पहले ही प्रमुख का चुनाव निर्विरोध हो गया था। बुधवार शेष 62 ब्लॉक प्रमुखों के लिए चुनाव हुआ था।

आज राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिला पंचायत के कुल 12 में से चार जगह भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media