Skip to Content

कम नशे की भांग और तिमूर की खेती भी लाभकारी, पिथौरागढ़ दौरे के दौरान कहा मुख्यमंत्री ने

कम नशे की भांग और तिमूर की खेती भी लाभकारी, पिथौरागढ़ दौरे के दौरान कहा मुख्यमंत्री ने

Closed
by September 4, 2019 News

मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ का दौरा किया, यहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने यहां 119.77 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया। 10वीं, 12वीं बोर्ड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि वितरित की। जिले की थरकोट झील का निर्माण दिसंबर 2020 तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में खर्च की गई राशि का लाभ जनता को मिलना चाहिए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने जनपद में क्लस्टर के रूप में भांग का उत्पादन कराए जाने को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कम नशे वाली भांग के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में सीड उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। नई प्रजाति के भांग से औषधि बन रही है। इसकी खेती से किसानों की आय भी बढ़ेगी। वहीं तिमूर की खेती को बढ़ावा देने पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया, मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजार में औषधि निर्माण के लिए तिमूर की काफी मांग है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media