Skip to Content

उत्तराखंड : सीएम रावत ने किया ध्वजारोहण, राज्य के लिए कई घोषणाएं की, पढ़िए

उत्तराखंड : सीएम रावत ने किया ध्वजारोहण, राज्य के लिए कई घोषणाएं की, पढ़िए

Closed
by August 15, 2019 News

उत्तराखंड में भी आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, मुख्य कार्यक्रम देहरादून में हुआ, जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की, कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं इस प्रकार हैं….

—महिला उद्यमियों एक साल में 5100 कियोस्क बनाकर महिलाओं को मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ, बदरीनाथ जैसी जगहों में आवंटन किया जाएगा। एक कियोस्क से औसतन 4 महिलाओं को और कुल 20 हजार महिलाएं आजीविका से जुडेंगी। सरकार इन्हें बैकएंड सपोर्ट देगी।

–बुजुर्गों की देखभाल हम सभी का परम दायित्व है। वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल के लिए जल्द एक कानून लाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना’’ के तहत टाॅपर 25 प्रतिशत बच्चों को सभी कोर्सेज में 50 प्रतिशत फीस की स्काॅलरशिप दी जाएगी।

–देश को जानो योजना’’ के तहत कक्षा 10 के सरकारी स्कूलों के टाॅप 25 रैंकर्स को भारत भ्रमण कराया जाएगा। SC/ST आश्रम पद्धति के विद्यार्थियों के भोजन भत्ते को ₹3000 से बढ़ाकर ₹4500 /माह कर रहे हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि….

–सरकार में 11 हजार उद्यमों में अब तक 80 हजार लोगों को रोजगार मिला है। इन्वेस्टर्स समिट के बाद 10 माह में ₹16 हजार करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे 40000 रोजगार मिलेंगे। पिरूल से 60 हजार रोजगार सृजित करने पर कार्य शुरू है। सौर नीति में अब तक 208 लोगों को आवंटनपत्र सौंपे हैं।

–पलायन रोकने व विकास का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने हेतु पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रोथ सेंटर विकसित कर रही है। 58 ग्रोथ सेंटरों को मंजूरी दी जा चुकी है। स्थानीय अनाज की खपत बढ़ाने व मार्केटिंग के प्रयास हो रहे हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

–उत्तराखंड में रोड रेल एयर कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है।ऑल वेदर रोड़, चारधाम रेल लाइन,रुड़की देवबंद रेल, पर तेजी से काम चल रहा है। राज्य में 13 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। उड़ान योजना से देहरादून से पंतनगर व पिथौरागढ़ के लिए सस्ती हवाई सेवा शुरू हुई है।

–पारदर्शिता व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस हमारे मूल मंत्र है। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही एक और कठोर कानून लाने जा रहे हैं।सीएम डैशबोर्ड, सीएम हेल्पलाईन 1905 और सेवा का अधिकार से कार्य संस्कृति में सुधार लाया जा रहा है। इसमें काफी कामयाबी मिली है।

–प्रदेश के युवाओं के लिए भी ख़ास है। इस वर्ष को हम रोजगार वर्ष के रूप में मना रहे हैं, 18 हजार पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। उत्तराखंड को BCCI से मान्यता मिली है, अब हमारी क्रिकेट प्रतिभाएं अपने प्रदेश से खेल सकेंगी। प्रदेश में क्रिकेट का ढांचा मजबूत होगा

–इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हुआ है। जम्मू कश्मीर को धारा 370 से आजादी मिली है, विकास के नए रास्ते खले हैं। भारत एकजुट है। इसी तरह मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media