Skip to Content

Uttarakhand त्रिवेन्द्र कैबिनेट की बैठक में लिए गए 11 महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िये सभी फैसले

Uttarakhand त्रिवेन्द्र कैबिनेट की बैठक में लिए गए 11 महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िये सभी फैसले

Closed
by November 18, 2020 News

देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई, इस बैठक में 13 प्रस्ताव आए, जिसमें से 11 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। कैबिनेट में लिए गए विभिन्न फैसले इस प्रकार हैं….

कैबिनेट के फैसले- 

1:- आवास नीति 2018 में संशोधन किया गया, नियमावली में कुछ नए बिंदु जोड़े गए,EWS में बनने वाले मकानों में मानक बदले गए।

2:- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन हुआ, अपर सचिव राधा रतूड़ी सदस्य, लॉ सेक्रेट्री भी सदस्य होंगे, महिलाओं को भूमिधरी अधिकार कैसे मिले उसके लिए कमेटी बनी, यह कमेटी अपनी रिपोर्ट अगली कैबिनेट में प्रस्तुत करेगी।

3:- श्रम विभाग में हुआ निर्णय, श्रम विभाग में 2% अतिरिक्त उधार की केंद्र से मिली व्यवस्था।

4:- रिवरफ्रंट डेवलपमेंट के अंतर्गत एमडीडीए की भूमि नगर निगम को वापिस दी गई। कैबिनेट ने दी मंजूरी, यह जमीन देहरादून के ब्राह्मण वाला में मौजूद है।

5:- पीएसी में पुलिस कर्मियों की नियमावली में हुए संशोधन।

6;- मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना शुरू की गई, कैबिनेट ने दी मंजूरी, प्रदेश के राजकीय डिग्री कॉलेज में यह योजना,
ग्रेजुएशन के लिए 50 हजार ,30 हजार और 15 हजार, पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 75 हजार 60 हजार और 30 हजार मिलेंंगे।

7:- प्रदेश में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय रूका अब अगली कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, कोविड-19 के कारण फिलहाल अभी प्रदेश में डिग्री कॉलेज नहीं खुलेंगे।

8:- उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में 2019 में व्यवस्था बदली, केंद्र से मिले निर्देशों को राज्य में किया गया स्वीकार।

9:-देघाट ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय के लिए 113 हेक्टर जमीन निशुल्क देगी राज्य सरकार।

10:- लोक सेवा आयोग का 19वां प्रतिवेदन को मंजूरी दी गई।

11 :- प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम से अब स्टाफ नर्सों की भर्ती होगी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media