Skip to Content

पिथौरागढ़ और चमोली में बादल फटा, एक की मौत; दो लोग घायल

पिथौरागढ़ और चमोली में बादल फटा, एक की मौत; दो लोग घायल

Closed
by September 7, 2019 News

पिथौरागढ़ और चमोली में बादल फटने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर रेस्‍क्‍यू टीम मौके पर पहुंच गई है। उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ व चमोली जिले के जिलाधिकारियों से बात कर वहां भारी वर्षा से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। 

पहली घटना पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्‍लॉक के तल्ला जोहार के टिमटिया क्षेत्र की है। यहां बीती रात करीब दो बजकर 40  मिनट पर बादल फट गया। इससे मलबे में दबने से राम सिंह (60 वर्ष) पुत्र दयान सिंह की मौत हो गई है। वहीं, धनी देवी (55 वर्ष) पत्नी राम सिंह और चंद्रा देवी (60 वर्ष) घायल हो गए है। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलो को मलबे से बाहर निकाला। पूरे तल्ला जोहार में रात भर भारी बारिश हुई है। इससे रामगंगा नदी  उफान पर है। क्षेत्र के सभी नदी नालो का जल स्तर बढ़ गया है। सूचना पर पुलिस और राजस्व दल मौके पर पहुंच गया है।

वहीं, दूसरी घटना चमोली जिले में हुई। यहां गोविंदघाट में बादल फट गया। इससे हुए भूस्‍खलन से पार्किंग में खड़े वाहन मलबे में दब गए। उधर, तलवाड़ी ग्वालदम में भी भूस्खलन से एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। मलबे में मवेशियों के दबे होने की सूचना है।

बागेश्‍वर के रीठाबगड़ में बादल फटा, भारी नुकसान

उतर भारत हाइड्रो पावर के समीप बीते शुक्रवार की रात 11 बजे बादल फटने से एक डैम पूरा मलबा से भर गया है। कंपनी के कर्मचारियों के रहने वाले रिसोर्ट भी बह गये है। कंपनी के कर्मचारी रातों रात आवास छोड़कर भाग गए। कंपनी के आसपास मौजूद ग्रामीणों के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए है। कंपनी के उपकरण बहने की सूचना अभी प्राप्त हुई है और लाखों संपती का नुकसान कंपनी को हुआ है। जिससे ग्रामीण भी भयभीत हो रहे है। कई ग्रामीणों ने अपना आवासीय मकान छोड़कर दूसरी जगह शरण ले ली है। क्षेत्रवासी देवेंद्र सिंह मटियानी ने बताया की कल रात बादल फटने से क्षेत्र में एक दहशत का माहौल बना हुआ है। आपदा प्रबंधन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media