Skip to Content

आपात स्थिति में केदारनाथ यात्रियों को मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा, रात में रूकेंगे सिर्फ 2500 लोग

आपात स्थिति में केदारनाथ यात्रियों को मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा, रात में रूकेंगे सिर्फ 2500 लोग

Closed
by May 4, 2019 News

केदारनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए इस बार स्वास्थ्य सुविधा के खास इंतजाम किए गए हैं। इस बार आपात स्थिति में यात्रियों के लिए हेली एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। सरकार ने 16 किमी केदारनाथ पैदल मार्ग पर 13 हेल्थ पोस्ट बनाए हैं। केदारनाथ में आठ विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात करने का फैसला लिया है।  चारधाम यात्रा को देखते हुए इस बार कुल 150 डॉक्टरों को यात्रा ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। चारधाम के अलावा तुंगनाथ, मदमहेश्वर और त्रियुगीनारायन में भी हेल्थ पोस्ट बनाई जा रही है।  

हिंदुस्तान अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार…..

60 साल से ज्यादा उम्र के यात्रियों की स्क्रीनिंग 
ऋषिकेश आईएसबीटी में स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ पोस्ट बनाई जा रही है। जहां पर यात्रा पर आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच होगी। 60 साल से अधिक उम्र के यात्रियों का ब्लड प्रेशर चेक कर दर्ज किया जाएगा। अन्य मरीजों की जांच कर उन्हें यात्रा न करने की सलाह भी दी जाएगी। यात्रियों के लिए हेल्थ पोस्ट पर भी दवाइयों का इंतजाम किया गया है। 

केदारनाथ में इस बार रात में कम रुक सकेंगे यात्री
देहरादून। केदारनाथ धाम में इस बार रात के समय रुकने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित रहेगी। पिछली बार जहां पांच हजार के करीब लोगों के रात में रुकने की व्यवस्था थी। वहीं इस बार बामुश्किल 2500 के करीब रहेगी। इस बार जीएमवीएन की हर्ट्स व बेड को भारी बर्फवारी के कारण नुकसान पहुंचा है। केदारनाथ धाम में पिछली बार जीएमवीएन की टैंट कालोनी बनती थी, लेकिन इस बार अन्य निर्माण होने से जगह की दिक्कत है। यूपी निर्माण निगम के भी कॉटेज का निर्माण करने से बेड की संख्या 800 के करीब रह गई है। जबकि पिछली बार 1400 के करीब बेड लगते थे। निगम के केदार को बर्फ बारी से पहुंचे नुकसान के कारण बेड की संख्या 500 से घटकर 200  रह गई है। स्वर्गारोहिणी में वीआईपी बेड की संख्या भी 60 रह गई है। कमिश्नर गढ़वाल बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अधिक से अधिक बेड का इंतजाम हो सके, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। एसडीआरएफ से भी टैंट लिए जा रहे हैं। संख्या को चार हजार बेड तक पहुंचाया जाएगा।

बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे की हालत खराब
रुद्रप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर अभी हाईवे की स्थिति सुधर नहीं सकी है। हालांकि एनएच द्वारा अनेक स्थानों पर कार्य किया जा रहा है, किंतु चारधाम में आने वाले लोगों को बदहाल सड़कों से परेशानियां उठानी पड़ सकती है। बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ से लेकर नगरासू के बीच कई स्थानों पर खराब है। केदारनाथ हाईवे पर भी कई डेंजर जोन है। 

कहां कितने डॉक्टर 
केदारनाथ     24 
बदरीनाथ      26
गंगोत्री          14
यमनोत्री       15 
 

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और सांस्कृतिक वेब पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें ) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media