Skip to Content

Uttarakhand मारा गया 2 बच्चों को शिकार बनाने वाला आदमखोर गुलदार, कई दिनों बाद शिकारियों को मिली सफलता

Uttarakhand मारा गया 2 बच्चों को शिकार बनाने वाला आदमखोर गुलदार, कई दिनों बाद शिकारियों को मिली सफलता

Closed
by July 11, 2020 News

उत्तराखंड के चमोली जिले के कुलसारी हर्मनी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को शिकारियों की टीम ने ढेर कर दिया है, वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम शिकारियों ने आदमखोर तेंदुए को ढेर कर दिया, शिकारी लखपत सिंह रावत उनके पुत्र अजय रावत और शिकारी जॉय हुकील की टीम ने एक साथ तेंदुए पर फायर किया, जिसके बाद तेंदुआ ढेर हो गया।

दरअसल 29 जून को तेंदुए ने इसी इलाके के गैरबानम गांव में एक 12 वर्षीय बालिका को शिकार बनाया था, उससे पहले एक चार साल के बच्चे को भी तेंदुए ने शिकार बनाया था। उसके बाद गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया गया था और यहां शिकारियों को तैनात किया गया था। वन अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7:25 पर जब शिकारी तेंदुए को खोज रहे थे तो वह अचानक उनके सामने आ गया। उसके बाद तीनों शिकारियों ने तेंदुए पर गोली चलाई और उसे वहीं पर ढेर कर दिया।

लखपत सिंह रावत और जॉय हुकील उत्तराखंड के जाने-माने शिकारी हैं और इन्होंने कई आदमखोर गुलदारों से लोगों को निजात दिलाई है। लखपत सिंह रावत के कदमों पर चलते हुए उनके पुत्र अजय रावत भी अब इसी पेशे को अपना रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भी एक नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए इस वक्त शिकारी टीमें तैनात की गई हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media