Skip to Content

उत्तराखंड का वो सीबीआई अधिकारी जो अब गृहयुद्ध प्रभावित सूडान में दिखाएगा सिंघम वाला दम

उत्तराखंड का वो सीबीआई अधिकारी जो अब गृहयुद्ध प्रभावित सूडान में दिखाएगा सिंघम वाला दम

Closed
by February 8, 2019 News

उत्तराखंड के रहने वाले सीबीआई अधिकारी तेज प्रकाश देवरानी का चयन संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए हुआ है जो गृहयुद्ध से प्रभावित अफ्रीकी देश सूडान में पुलिस सेवा देंगे और कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे । इस काम के लिए देशभर के एक सौ 64 पुलिस अधिकारियों की परीक्षा ली गई थी, जिनमें से देवरानी को ग्यारहवां स्थान मिला है। 1 साल तक संयुक्त राष्ट्र में सेवा देने के बाद वह वापस सीबीआई में आ जाएंगे।

देवरानी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं और वर्तमान में वह देहरादून में रहते हैं। देवरानी सीबीआई की देहरादून शाखा में ही पोस्टेड थे और उन्हें सीबीआई में अच्छे काम के लिए कई सम्मान से नवाजा गया है। दरअसल संयुक्त राष्ट्र मिशन में पुलिस सेवा देने के लिए भारत की विभिन्न पुलिस सेवा और पैरामिलिट्री सेवाओं से अधिकारियों का चयन किया जाता है। भारत उन देशों में से है जो संयुक्त राष्ट्र शांति सेना और पुलिस सेवा में सबसे ज्यादा सहभागिता रखता है और अपने सबसे ज्यादा लोग वहां भेजता है। सीबीआई की ओर से देवरानी को संयुक्त राष्ट्र मिशन में जाने के आदेश प्राप्त हो गए हैं और वो जल्द ही अफ्रीकी देश युगांडा जाएंगे, जहां उन्हें संयुक्त राष्ट्र पुलिस सेवा से जुड़े कुछ प्रशिक्षण लेने होंगे और उसके बाद वह सूडान चले जाएंगे। आपको बता दें कि सूडान में गृह युद्ध के हालात हैं और वहां काफी तनाव का माहौल है ऐसे में संयुक्त राष्ट्र पुलिस सेवा का काम वहां पर काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

(हमसे जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media