Skip to Content

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से भारत रवाना, शनिवार को अंतिम संस्कार

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से भारत रवाना, शनिवार को अंतिम संस्कार

Closed
by June 7, 2019 News

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से भारत रवाना कर दिया गया है, पार्थिव शरीर के साथ प्रकाश पंत के भाई भूपेश पंत मौजूद हैं। शनिवार सवेरे प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचेगा, उसके बाद पार्थिव देह को देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे ले जाया जाएगा। जहां कुछ समय उनकी पार्थिव देह को लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पंत की पार्थिव देह को देहरादून से पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा। जहां आम लोग अपने प्रिय नेता का अंतिम दर्शन करेंगे।

बाद में पिथौरागढ़ के घाट स्थित रामेश्वर घाट में प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रकाश पंत का अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनका देहांत हो गया। जनता के सुख और दुख में शरीक होने वाले इस जननेता को मिरर उत्तराखंड अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

(उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media