Skip to Content

पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव : भाजपा की चन्‍द्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लुंठी को हराया, 3267 वोटों से की जीत दर्ज

पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव : भाजपा की चन्‍द्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लुंठी को हराया, 3267 वोटों से की जीत दर्ज

Closed
by November 29, 2019 News

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की चंद्रा पंत ने कांग्रेस की अंजु लुंठी को 3000 से ज्यादा मतों से पराजित किया, ये सीट उत्तराखंड के पूर्व वित्त मंत्री और पिथौरागढ़ से विधायक रहे प्रकाश पंत के निधन के कारण खाली हुई थी। चंद्रा पंत, प्रकाश पंत की पत्नी हैं, जिन्हें बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया था, वहीं कांग्रेस ने अंजु लुंठी और समाजवादी पार्टी के मनोज भट्ट भी मैदान में थे।

परिणाम इस प्रकार रहा….

प्रत्याशी                        –     कुल वोट
भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत –      26086
कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी –     22819
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मनोज भट्ट –  835
नोटा                            –      844

जीत के बाद चंद्रा पंत ने कहा कि मेरी प्राथामिकताएं वही रहेंगी, जिन्हें स्व. प्रकाश पंत अधूरा छोड़ गए हैं। उनके विकास के सपनों को पूरा करुंगी। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस जीत के लिए भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन करता हूं। यह विजय प्रकाश पंत जी के सपनों और पिथौरागढ़ के विकास को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से ज्यादा मतप्रतिशत से बीजेपी की जीत हुई है। BJP wins Pithoragarh assembly constituency by election.

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media