Skip to Content

पिथौरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस ने अंजू लुंठी को बनाया प्रत्याशी, वर्तमान में हैं जिला पंचायत सदस्य

पिथौरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस ने अंजू लुंठी को बनाया प्रत्याशी, वर्तमान में हैं जिला पंचायत सदस्य

Closed
by November 5, 2019 News

कांग्रेस ने पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए अंजू लुंठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ये सीट पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई है। भाजपा ने इस सीट पर पंत की पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारा है। लुंठी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं और वर्तमान में जिला पंचायत पिथौरागढ़ की निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुई हैं। 

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद यहां उम्मीदवार की खोज के लिए राज्य कांग्रेस के नेता प्रीतम सिंह और इंदिरा ह्रदयेश खुद यहां पहुंचे थे।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)  

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media