
अल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक, एक व्यक्ति को बनाया निवाला, पूरे इलाके में दहशत
उत्तराखंड में तेंदुए का इंसान पर हमला करना लगातार जारी है, ताजा खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से है, यहां एक तेंदुए ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। मृतक का शव आज सवेरे बरामद किया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
यहां विकासखंड भैंसिया छाना के डूंगरी गांव में रमेश राम पुत्र दुलप राम उम्र 62 साल पर मंगलवार शाम करीब सात बजे तेंदुए ने तब हमला किया जब वो पेटसाल से अपने घर लौट रहा था। रात भर लापता रहने के कारण जब परिवार वालों ने उसकी खोज की तो आज सवेरे मृतक का शव बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग खौफ में हैं और सरकार से तेंदुए को मारने या पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)