Skip to Content

अल्मोड़ा का नरभक्षी तेंदुआ मारा गया, खत्म हुई इलाके में दहशत

अल्मोड़ा का नरभक्षी तेंदुआ मारा गया, खत्म हुई इलाके में दहशत

Closed
by July 16, 2020 News

अल्मोड़ा के भैंसियाछाना ब्लॉक के पेटसाल और डूंगरी गांव में एक महिला और एक बच्चे का शिकार करने वाला आदमखोर तेंदुआ मारा गया है। गुरुवार देर शाम को शिकारियों ने इस आदमखोर तेंदुए को ढेर कर दिया।

अल्मोड़ा के भैंसियाछाना ब्लॉक के कई गांव में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ शिकारियों की गोली का शिकार हो गया है, गुरुवार देर शाम को शिकारियों के द्वारा इस तेंदुए को ढेर कर दिया गया। तेंदुए ने भैंसियाछाना ब्लॉक के पेटसाल और डूंगरी गांव में एक बच्चे और एक वृद्ध महिला को अपना निवाला बनाया था, इसके बाद वन विभाग के द्वारा इस तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया गया था। विभाग के द्वारा इसे पकड़ने के लिए जगह-जगह पर पिंजरे लगाए गए थे, साथ ही विभाग के द्वारा यहां पर प्रोफेशनल शिकारियों को तैनात किया गया था, कई दिनों से शिकारी इस तेंदुए की तलाश कर रहे थे। गुरुवार देर शाम को शिकारियों को इस तेंदुए को निशाना बनाने में सफलता मिली है, तेंदुआ एक मादा है। अल्मोड़ा से देवेन्द्र बिनवाल

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media