Skip to Content

Uttarakhand यहां पेरोल पर गये 129 कैदियों के लापता होने से हड़कंप, जेल प्रशासन ने धरपकड़ की कोशिशें की तेज

Uttarakhand यहां पेरोल पर गये 129 कैदियों के लापता होने से हड़कंप, जेल प्रशासन ने धरपकड़ की कोशिशें की तेज

Closed
by December 14, 2020 News

उत्तराखंड में एक जिले की दो जेलों से पेरोल पर गए 129 कैदी लापता हो गए हैं, कैदियों के लापता होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दी गई समय अवधि तक भी कैदी जेलों में वापस नहीं आए हैं, इसके बाद जेल प्रशासन हरकत में आ गया है। जेल प्रशासन ने कैदियों के गृह जनपदों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर इन कैदियों को पकड़ने के लिए कहा है।

मामला हरिद्वार जिले का है, यहां हरिद्वार जेल से 58 कैदी और रुड़की जेल से 71 कैदी, जिनको पेरोल पर छोड़ा गया था, वो वापस जेलों में नहीं पहुंचे हैं। कैदियों के जेलों में वापस नहीं पहुंचने के कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों ही जेलों के प्रशासन की ओर से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मौजूद कैदियों के गृह जनपदों को सूचित किया गया है। कैदियों के गृह जनपदों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक कैदियों को पकड़ने में कोई कामयाबी हासिल नहीं हो पाई है।

दरअसल महामारी के खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद मार्च-अप्रैल में 7 साल से कम सजा वाले कैदियों और आदर्श बंदियों को पेरोल पर छोड़ा गया था। स्थिति को देखते हुए कैदियों की पेरोल अवधि बार-बार बढ़ाई गई, जो अंतिम बार नवंबर माह तक बढ़ाई गई थी। इसके बाद कैदियों को जेल में वापस आने के निर्देश दिए गए, शनिवार तक दोनों ही जेलों में सिर्फ 35 कैदी वापस आए, बाकी कैदियों ने जेल प्रशासन को किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी है। हरिद्वार और रुड़की की जेलों से पेरोल पर गए 129 कैदी गायब हैं, अब जेल प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है। दोनों ही जेलों के प्रशासन ने हरिद्वार के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में सूचित किया है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मौजूद विभिन्न कैदियों के गृह जनपदों के पुलिस अधिकारियों और जिला अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। हरिद्वार के जेल अधीक्षक एसएम सिंह ने बताया है कि गायब कैदियों की धरपकड़ की कोशिशें की जा रही हैं और संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया जा रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media