Skip to Content

Uttarakhand खुल गई प्रसिद्ध फूलों की घाटी, पर्यटकों की आवाजाही पर अभी रोक

Uttarakhand खुल गई प्रसिद्ध फूलों की घाटी, पर्यटकों की आवाजाही पर अभी रोक

Closed
by June 1, 2020 News

उत्तराखंड के चमोली जिले के उच्च हिमालई क्षेत्र में स्थित फूलों की घाटी आज 1 जून से खोल दी गई है, हालांकि यहां अभी पर्यटकों की आवाजाही की अनुमति नहीं मिली है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से काफी बर्फ हटाने के बाद फूलों की घाटी तक जाने का रास्ता साफ कर दिया गया है। घाटी में फूल भी खिलने शुरू हो गए हैं, लेकिन अभी पर्यटकों की आवाजाही यहां नहीं हो पाएगी, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन का कहना है की उच्च अधिकारियों की इजाजत के बाद ही यहां पर्यटकों की आवाजाही को अनुमति दी जाएगी।

इसके अलावा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क को भी आज से खोल दिया गया है, हालांकि यहां भी अभी पर्यटकों की आवाजाही की अनुमति नहीं मिली है।

उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में फैली इस घाटी को फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान कहा जाता है। करीब 87.50 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस उद्यान को वर्ष 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया था। कहा जाता है कि फूलों की इस खूबसूरत घाटी का पता सबसे पहले ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक एस स्मिथ और उनके साथी आर एल होल्डसवर्थ ने वर्ष 1931 में लगाया था। वह अपने कामेट पर्वत के अभियान से लौट रहे थे।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media