Skip to Content

रूस में पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा भारत आंतरिक मामलों में बाहरी दखल के खिलाफ

रूस में पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा भारत आंतरिक मामलों में बाहरी दखल के खिलाफ

Closed
by September 4, 2019 News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के अपने ऐतिहासिक दौरे पर  पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने 20वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में बगैर नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रूस और भारत किसी देश के आंतरिक मामले में बाहरी दखल के खिलाफ हैं। उन्होंने ये बात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कही। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औऱ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद कई समझौतों और सहमति ज्ञापनों की अदला बदली हुई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में भारत और रूस के प्रतिनिधियों के बीच 13 समझौतों और ज्ञापनों की अदला बदली हुई।

इनमें व्यापार और निवेश के बारे में समझौते, रूस में निर्मित सैन्य उपकरणों के पुर्ज़ों के सह-उत्पादन के बारे में अंतर्सरकारी समझौता, ऑडियो-वीडियो संयुक्त प्रॉडक्शन, तेल और गैस के क्षेत्र में सहयोग के समझौते शामिल हैं। दोनों देशों के बीच परिवहन के क्षेत्र में चेन्नई से व्लादिवोस्तोक के बीच नौवहन सम्पर्क स्थापित करने पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा सीमा शुल्क और भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के ज्ञापन की भी अदला बदली की गई। भारत और रूस ने फिक्की और निवेश फंडों के बीच सहयोग के बारे में भी समझौता किया है। इसके साथ साथ कोकिंग कोयले के दोहन और एलएनजी क्षेत्र के संयुक्त रूप से विकास के बारे में भी समझौते का आदान प्रदान हुआ। दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग बढ़ाने के बारे में भी समझौते का आदान प्रदान हुआ।

रूस की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोतनिर्माण केंद्र का भी दौरा किया। ये रूस का अत्याधुनिक पोत निर्माण केंद्र है और ये रूस का सबसे बड़ा पोत निर्माण केंद्र भी है। इस का निर्माण 2009 में शुरू हुआ था। सितबंर 2016 से यहां पोत निर्माण भी शुरू हो चुका है।

”ज़्वेज़्दा” पोतनिर्माण परिसर रूस के सुदूर पूर्वी प्रांत के लिए सामरिक महत्व और देश के घरेलू पोतनिर्माण उद्योग के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media