Skip to Content

यमुनोत्री धाम के भी कपाट बंद, चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड तोड़ा भक्तों ने

यमुनोत्री धाम के भी कपाट बंद, चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड तोड़ा भक्तों ने

Closed
by October 29, 2019 News

Doors of yamunotri shrine closed/ Portals of yamunotri shrine, उत्तराखंड के प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज भैया दूज के दिन 12.25 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए, यमुनोत्री मंदिर से यमुना जी की उत्सव मूर्ति डोली यात्रा के साथ खरसाली के लिए रवाना हो गई। खरसाली में विधि विधान एवं अनुष्ठान के साथ यमुना जी की मूर्ति यमुना मंदिर में स्थापित की जाएगी। 

इससे पहले विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज पूरे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए, अब आने वाले शीतकाल के छह महीनों में पंचकेदारो की गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आप भोले बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट कल बंद हो गए थे, वहीं 17 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे । इसके साथ ही चार धाम यात्रा का पूरी तरह समापन हो जाएगा। केदारनाथ में आई आपदा के बाद इस वर्ष चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले सबसे ज्यादा है !

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media