Skip to Content

भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति भवन से ये नाम भी आए सामने

भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त, राष्ट्रपति भवन से ये नाम भी आए सामने

Closed
by September 1, 2019 News

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिस दिन से राज्यपाल नियुक्त व्यक्ति अपना पदभार ग्रहण करेंगे, उस दिन से ये नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी, कोश्यारी के अलावा इन व्यक्तियों को भी राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

  1. कलराज मिश्रा का स्थानान्तरण हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से राजस्थान के राज्यपाल पद पर कर दिया गया है।
  2. भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  3. बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  4. आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।
  5. टी सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media