Skip to Content

पिथौरागढ़ में शुरू हुआ भारत और कजाकिस्तान का संयुक्त युद्धाभ्यास, आतंकवाद से लड़ने में महारत हासिल करेंगे सैनिक

पिथौरागढ़ में शुरू हुआ भारत और कजाकिस्तान का संयुक्त युद्धाभ्यास, आतंकवाद से लड़ने में महारत हासिल करेंगे सैनिक

Closed
by October 3, 2019 News

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत और कजाकिस्तान के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास काजिंद 2019 शुरू हो गया है। दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ इस युद्धाभ्यास की शुरुआत की गई, युद्धाभ्यास के लिए कजाकिस्तान के सैनिक बुधवार को ही पिथौरागढ़ पहुंच गए थे।

संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के करीब 200 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से दो राजपूत रेजीमेंट जोशीमठ के जवान युद्धाभ्यास में शिरकत कर रहे हैं। यह युद्धाभ्यास 3 से 14 अक्टूबर तक चलेगा और इस युद्धाभ्यास के दौरान कठिन पहाड़ों की भौगोलिक परिस्थिति में आतंकवादियों से निपटने और युद्ध के गुर में सैनिक महारत हासिल करेंगे।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media