Skip to Content

गांधी जी के पोस्टर पर गोली चलाने वाली पूजा शकुन दिल्ली से गिरफ्तार

गांधी जी के पोस्टर पर गोली चलाने वाली पूजा शकुन दिल्ली से गिरफ्तार

Closed
by February 6, 2019 News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के पोस्टर पर गोली चलाने के मामले में फरार अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय और पति अशोक पाण्डेय को अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव ने पति व अन्य पदाधिकारियों के साथ बापू की हत्या का स्वांग रचा था। इस मामले में थाना गांधी पार्क में पुलिस की ओर से पूजा व अशोक समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पिछले दिनों सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पूजा और अशोक फरार चल रहे थे। दोनों ने कोर्ट में सरेंडर याचिका दायर कर दी थी। सरेंडर करने के बजाय दोनों पुलिस को भ्रमित करने के लिए कुंभ में अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने की घोषणा कर निकल लिए थे।

(हमसे जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media