 
	केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय तय, पूरी खबर पढ़ें Chardham Yatra 2020
विजयादशमी के पावन पर्व पर उत्तराखंड में स्थित चार धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट बंद होने की तारीख और समय तय कर दिया गया है। गंगोत्री मंदिर के कपाट अन्नकूट पर्व पर 15 नवंबर को 12:15 बजे दिन में बंद कर दिए जाएंगे। आज रविवार को गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में यह तिथि और समय तय किया गया।
वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को भैया दूज के पर्व पर दोपहर करीब 12:15 पर अभिजीत लग्न में बंद कर दिए जाएंगे, यमुनोत्री मंदिर समिति की बैठक में शीतकाल के लिए कपाट बंद करने का समय तय किया गया। बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को 3:35 पर मेष लग्न में बंद कर दिए जाएंगे, आज रविवार को बदरीनाथ मंदिर में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरि की उपस्थिति में समय तय किया गया। वहीं केदारनाथ मंदिर के कपाट 16 नवंबर को 5:30 बजे सवेरे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			