Skip to Content

चंद्रयान-दो प्रक्षेपण की तिथि घोषित, 6 सितंबर को उतरेगा चांद पर

चंद्रयान-दो प्रक्षेपण की तिथि घोषित, 6 सितंबर को उतरेगा चांद पर

Closed
by May 2, 2019 News

ISRO चंद्रयान दो को नौ से 16 जुलाई के बीच जीएसएलवी मार्क-3 यान के जरिये श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित करेगा, यह यान 6 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि ” हम सबसे रोमांचक मिशनों में से एक चंद्रयान 2 के लिए तैयार हैं। इसे 9-16 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा और चांद पर 6 सितंबर को इसके लैंड होने की उम्मीद है। चंद्रयान 2 में जीएसएलवी मार्क 3 रॉकेट तीन मॉड्यूलों को लेकर जाएगा। इसमें आर्बिटर (कक्षा में चक्कर लगाने वाला सैटेलाइट), विक्रम नाम का लैंडर और प्रज्ञान नाम का रोवर शामिल है ।

इसरो चंद्रयान 1 (साल 2009) के 10 साल बाद चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग करने जा रहा है। हालांकि चंद्रयान 1 में चांद की सतह पर लैंड करने के लिए किसी रोवर को नहीं भेजा गया था। इस मिशन के दौरान आर्बिटर ने चांद की कक्षा में घूमते हुए इसके बारे में जानकारी इकट्ठा की थीं। चंद्रयान 1 पूरी तरह से सफल मिशन था जिसकी मदद से इसरो ने चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी पुष्टि की थी। रोवर के लिहाज से चंद्रयान दो महत्वपूर्ण मिशन है, जिसके प्रक्षेपण की तिथि चार बार टालने के बाद फिर निर्धारित हुई है ।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और सास्कृतिक वेब पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media