Skip to Content

पृथ्वी से निकल गया चंद्रयान अपने 6 दिन के सफर पर, 20 अगस्त को पहुंचेगा चांद की कक्षा में

पृथ्वी से निकल गया चंद्रयान अपने 6 दिन के सफर पर, 20 अगस्त को पहुंचेगा चांद की कक्षा में

Closed
by August 15, 2019 News

चंद्रयान 2 ने मंगलवार रात 2 बजकर 21 मिनट पर धरती की कक्षा से बाहर निकलकर चांद की ओर सफर शुरू कर दिया है। इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने ट्रांस लूनर इंजेक्शन सफलता से पूरा किया। इस दौरान स्पेसक्राफ्ट का लिक्विड इंजन 1,203 सेकंड के लिए फायर किया गया जिससे 22 दिन तक धरती की कक्षा में रहने के बाद चंद्रयान-2 चांद की ओर निकल पड़ा।

चांद की ओर चंद्रयान-2 के सफर के बारे में इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने बताया, ‘चंद्रयान-2 चांद के रास्ते पर 6 दिन चलेगा और 4.1 लाख किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 20 अगस्त को चांद की कक्षा में पहुंचेगा। चंद्रयान 2 को चांद के रास्ते पर भेजने के लिए इसरो ने पहले धरती के इर्द-गिर्द उसकी कक्षा को बढ़ाया था, जिसका आखिरी चरण 6 अगस्त को पूरा कर लिया गया था।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media