Skip to Content

Tokyo Olympics बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक, कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराया

Tokyo Olympics बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक, कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराया

Closed
by August 7, 2021 News

पहलवान बजरंग पुनिया ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष फ्रीस्टाइल के 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराया। यह टोक्यो ओलंपिक में भारत का छठा पदक था और इस प्रकार भारत ने छह पदकों के लंदन ओलंपिक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के हर कोने से लोगों ने बजरंग पुनिया को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बजरंग को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और ट्वीट किया, टोक्यो 2020 से सुखद खबर! बजरंग पुनिया आप शानदार ढंग से लड़े। आपकी उपलब्धि के लिए आपको बधाई, जिस पर हर भारतीय को गर्व और खुशी हो रही है।”

बजरंग पुनिया ने सात साल की उम्र में कुश्ती शुरू कर दी थी। वह हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के खुदान गांव में एक ग्रामीण पृष्ठभूमि के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। चूंकि बजरंग का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, इसलिए उन्हें अपने शुरुआती दिनों में कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन यह उनके मित्र और गुरु प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त थे जिन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media