Skip to Content

महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से भी पास, पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी

महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से भी पास, पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी

Closed
by September 21, 2023 News

21 September. 2023. New Delhi. लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के लिए लाया गया बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया है। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में 215 वोट पड़े जबकि इसके विपक्ष में कोई भी वोट नहीं पड़ा। वोटिंग के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्यसभा में मौजूद थे और उन्होंने वोटिंग से पहले महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में भाग लेने के लिए सभी सदस्यों का आभार भी जताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि “हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण! 140 करोड़ भारतीयों को बधाई, मैं उन सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में ख़ुशी देने वाला है। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं। यह महज एक विधान नहीं है, यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है जिन्होंने हमारे देश को बनाया है। भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है। जैसा कि हम आज मनाते हैं, हमें अपने देश की सभी महिलाओं की ताकत, साहस और अदम्य भावना की याद आती है। यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज़ को और भी अधिक प्रभावी ढंग से सुना जाए।”

महिला आरक्षण बिल जिसे नारी शक्ति वंदन बिल का नाम दिया गया है, बुधवार को लोकसभा से पास हुआ था। गुरुवार को इसे राज्यसभा में रखा गया और दिनभर चर्चा के बाद रात को इसे पारित कर दिया गया। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा जहां से हस्ताक्षर होने के बाद यह कानून बन जाएगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media