Skip to Content

ताजा सर्वे आ गया, 24 में किसकी सरकार, उत्तराखंड की 5 सीटों पर क्या, जानिए लेटेस्ट ओपिनियन पोल

ताजा सर्वे आ गया, 24 में किसकी सरकार, उत्तराखंड की 5 सीटों पर क्या, जानिए लेटेस्ट ओपिनियन पोल

Closed
by July 30, 2023 News

30 July. 2023. New Delhi. भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव को अब एक साल से भी कम का समय रह गया है, ऐसे में सियासी समीकरण भी लगातार बदल रहे हैं, हाल ही में विपक्ष की ओर से इंडिया नाम का एक गठबंधन बनाया गया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को टक्कर देने की कोशिश कर रहा है। इस सबके बीच एक ओपिनियन पोल सामने आया है जिसमें जनता ने दोनों गठबंधन को लेकर अपनी राय सामने रखी है।

यह सर्वे इंडिया टीवी सीएनएक्स की ओर से करवाया गया है, सर्वे में आज चुनाव होने की स्थिति में विभिन्न राज्यों में और पूरे देश में दोनों गठबंधनों की क्या स्थिति होगी, इसका अनुमान लगाया गया है। जिनको यह लग रहा था कि विपक्ष का गठबंधन बनने के बाद विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को कड़ी टक्कर दे सकता है, उनको यह ओपिनियन पोल पूरी तरह चौंका रहा है।

इस सर्वे के अनुसार आज चुनाव होने की स्थिति में लोकसभा की कुल 543 सीटों में से एनडीए गठबंधन को 318 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को 175 सीटें मिलने का अनुमान है, अन्य दलों के लिए 50 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे में विभिन्न राज्यों में क्या स्थिति रहेगी इसका भी अनुमान लगाया गया है।

सर्वे के अनुसार उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटें फिर बीजेपी के खाते में जाने का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों में बीजेपी को बंपर बढ़त दिखाई गई है। वही बंगाल में बीजेपी को नुकसान होता हुआ दिखाया गया है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media