Skip to Content

लॉकडाउन में अब तक की सबसे बड़ी छूट,  इधर-उधर फंसे लोग अपने घर जा सकेंगे, कैसे, आदेश पढ़ें

लॉकडाउन में अब तक की सबसे बड़ी छूट, इधर-उधर फंसे लोग अपने घर जा सकेंगे, कैसे, आदेश पढ़ें

Closed
by April 29, 2020 News

मजदूर, श्रद्धालु, पर्यटक, छात्र और दूसरे लोग जो लॉकडाउन के कारण अपने घरों से दूर फंसे हुए हैं उनके लिए राहत की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें अपने घरों पर जाने की इजाजत दे दी है। आइए आपको बताते हैं क्या है ये शर्तें और साथ में आदेश भी देखिए….

–आदेश में कहा गया है कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने यहां नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे, जो राज्य में फंसे हुए लोगों को रजिस्टर्ड करेगा और साथ ही राज्य में फंसे लोगों या दूसरे राज्य में फंसे लोगों को भेजने बुलाने के नियम बनाएगा।

— एक राज्य से दूसरे राज्य में अगर कोई लोगों का समूह जाना चाहता है तो उसके लिए दोनों राज्यों को अनुमति देनी होगी।

— जो भी व्यक्ति अपने घर जाना चाहते हैं उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी और स्वस्थ होने पर ही उन्हें भेजा जाएगा। जिस परिवहन से उन्हें भेजा जाना है वह पूरी तरह से सैनिटाइज होना चाहिए, वहीं जब व्यक्ति अपने घर पर पहुंच जाएगा तो वहां संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी व्यक्ति की जांच कर व्यक्ति को होम क्वॉरेंटाइन करवाएंगे। अब देखिए आदेश….

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें) 

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media