Skip to Content

भारत की शुक्र ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी, विषैले पीले बादलों से घिरा है ये ग्रह, रहस्य होंगे उजागर

भारत की शुक्र ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी, विषैले पीले बादलों से घिरा है ये ग्रह, रहस्य होंगे उजागर

Closed
by May 4, 2022 All, News

4 May. 2022. चंद्रमा और मंगल के साथ-साथ भारत शुक्र ग्रह के रहस्यों को उजागर करने की कोशिश में भी लगा हुआ है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष सोमनाथ के एक बयान के आधार पर मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार भारत शुक्र ग्रह पर जल्द ही एक अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी में लगा हुआ है। इसरो की कोशिश न्यूनतम प्रणोदक का इस्तेमाल करते हुए एक अंतरिक्ष यान को शुक्र ग्रह की कक्षा में भेजने की है।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ के हवाले से यह बताया गया है कि शुक्र ग्रह पर एक मिशन भेजने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर चुकी है और इसके लिए बजट की रूपरेखा भी तैयार हो चुकी है। बताया गया है कि इसरो ने इसके लिए पूर्व अभ्यास भी शुरू कर दिया है। हालांकि कब तक इसरो की ओर से इस मिशन को शुक्र ग्रह पर भेजा जाएगा इस बारे में अभी कोई तारीख निश्चित नहीं की गई है।

शुक्र सूर्य से दूसरा ग्रह है और पृथ्वी का निकटतम पड़ोसी है। शुक्र में कार्बन डाइऑक्साइड से भरा एक घना, विषैला वातावरण है और यह सल्फ्यूरिक एसिड के घने, पीले बादलों से हमेशा के लिए ढका रहता है, यह हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media