Skip to Content

एकलव्य विद्यालयों में 10,391 पदों पर बंपर भर्ती, 18 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

एकलव्य विद्यालयों में 10,391 पदों पर बंपर भर्ती, 18 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Closed
by August 1, 2023 News

1 August. 2023. New Delhi. ईएमआरएस (एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल) के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 18 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी गई है।

जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (एनईएसटीएस), ईएमआरएस के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। एनईईटीएस ने निम्नलिखित पदों को भरने के लिए ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई) -2023 के लिए 20.06.2023 और 19.07.2023 को अधिसूचना जारी की है….

PostVacancies
Principal303
PGT2266
TGT5660
Hostel Warden (Male)335
Hostel Warden (Female)334
Accountant361
Jr.               Secretariat Assistant (JSA)759
Lab Attendant373
Total10391

प्रत्येक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और पाठ्यक्रम के साथ अन्य विवरण वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर देख सकते हैं।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में ईएमआरएस में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 18.08.2023 तक लाइव रहेगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media