Skip to Content

पोलैंड और यूक्रेन दौरे पर पीएम मोदी, वारसॉ में बोले भारत इस इलाके में युद्ध नहीं शांति चाहता है

पोलैंड और यूक्रेन दौरे पर पीएम मोदी, वारसॉ में बोले भारत इस इलाके में युद्ध नहीं शांति चाहता है

Closed
by August 22, 2024 News

22 August. 2024. Warsaw, Poland. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूक्रेन यात्रा से पहले पोलेंड पहुंच गए हैं, पोलेंड के वारसॉ में भारतीय समुदाय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस इलाके में शांति चाहता है, रूस-यूक्रेन युद्ध का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि भारत युद्ध नहीं शांति चाहता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बुद्ध में, शांति में विश्वास करता है, भारत इस क्षेत्र में स्थायी शांति का समर्थक है। हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है, यह युद्ध में शामिल होने का समय नहीं है। यह समय उन चुनौतियों के खिलाफ एकजुट होने का है जो मानवता के लिए खतरा हैं। इसलिए भारत कूटनीति और संवाद में विश्वास करता है।

प्रधानमंत्री ने भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासियों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई परिवर्तनकारी प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले कुछ वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र – विकसित भारत – बनाने के अपने दृष्टिकोण के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने देश की जनता को वादा किया है, मेरे तीसरे टर्म में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर रहेगा। NASSCOM का अनुमान है कि भारत अपने Digital Infrastructure के कारण इस दशक के अंत तक एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का भारत अपनी विरासत पर गर्व करते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भारत को उन खूबियों के कारण जानती है जिसे भारतीयों ने दुनिया के सामने साबित किया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वारसॉ में मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक पोलैंड, भारत और अन्य देशों के सैनिकों के बलिदान और वीरता की याद दिलाता है, जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इटली में मोंटे कैसिनो की प्रसिद्ध लड़ाई में एक-दूसरे के साथ लड़े थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में कोल्हापुर स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि यह स्मारक कोल्हापुर के महान शाही परिवार को श्रद्धांजलि है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह शाही परिवार द्वितीय विश्व युद्ध की भयावहता के कारण विस्थापित पोलिश महिलाओं और बच्चों को आश्रय देने में सबसे आगे था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में नवानगर मेमोरियल के जाम साहब को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।

पीएम मोदी ने कहा कि वारसॉ, पोलैंड में नवानगर मेमोरियल जाम साहब दिग्विजय सिंह जी रणजीत सिंह जी जाडेजा के मानवीय योगदान पर प्रकाश डालता है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के कारण बेघर हुए पोलिश बच्चों को आश्रय और देखभाल सुनिश्चित की। पीएम मोदी ने पोलैंड के वारसॉ में नवानगर मेमोरियल के जाम साहब पर पुष्पांजलि की झलकियाँ भी साझा की हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media