Skip to Content

पीएम मोदी ने नायक भैरों सिंह के निधन पर शोक जताया, बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी ने निभाई थी उनकी भूमिका

पीएम मोदी ने नायक भैरों सिंह के निधन पर शोक जताया, बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी ने निभाई थी उनकी भूमिका

Closed
by December 19, 2022 News

19 Dec. 2022. New Delhi. 1971 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित लोंगेवाल की लड़ाई में अपनी बहादुरी का परिचय देने वाले बीएसएफ के रिटायर्ड नायक भैरों सिंह का निधन हो गया है, इस लड़ाई पर बनी फिल्म बॉर्डर में अभिनेता सुनील शेट्टी ने नायक भैरों सिंह का किरदार निभाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नायक भैरों सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा “नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह जी को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने हमारे देश के इतिहास के महत्वपूर्ण अवसर पर अदम्‍य साहस का प्रदर्शन किया। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”

नायक भैरों सिंह 1987 में बीएसएफ से रिटायर हुए थे, इसके बाद वह जोधपुर में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को दिन में उनका स्वास्थ्य खराब हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया और यहां उनका निधन हो गया।

भैरों सिंह के निधन पर बॉलीवुड से लेकर बीएसएफ तक ने शोक जताया है, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। बॉर्डर पिक्चर में अभिनेता सुनील शेट्टी ने नायक भैरो सिंह के किरदार को अदा किया है, दरअसल उस समय बीएसएफ में काम कर रहे नायक भैरो सिंह सीमा पर युद्ध लड़ने के लिए आई पंजाब रेजीमेंट की टुकड़ी के साथ वहीं पर रुक गए थे। पंजाब रेजीमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी कर रहे थे, अभिनेता सनी देओल ने बॉर्डर फिल्म में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार को अदा किया है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media