Skip to Content

मोदी कैबिनेट ने सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की, 75 लाख और महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर भी दिए जाएंगे

मोदी कैबिनेट ने सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की, 75 लाख और महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर भी दिए जाएंगे

Closed
by August 29, 2023 News

29 August. 2023. New Delhi. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर के दाम में 200 रुपए कम कर दिये हैं, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद उज्जवला उपभोक्ताओं को सिलेंडर की कीमत में ₹400 कम देने पड़ेंगे, क्योंकि उन्हें ₹200 की सब्सिडी पहले से मिल रही है। इसके अलावा कैबिनेट की ओर से यह भी फैसला लिया गया है की 75 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत और मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि “रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।”

साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने चंद्रयान मिशन की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी और एक प्रस्ताव में कहा कि पूरा देश चंद्रमा पर मिशन चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना रहा है। केंद्रीय कैबिनेट भी इस खुशी में शामिल है। कैबिनेट हमारे वैज्ञानिकों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करती है। यह सिर्फ हमारी स्पेस एजेंसी की ही सफलता नहीं है, बल्कि भारत की प्रगति और ग्लोबल स्टेज पर हमारी ताकत का भी प्रतीक है। कैबिनेट इस बात का स्वागत करती है कि अब 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के तौर पर मनाया जाएगा।

कैबिनेट ISRO के प्रयासों के लिए उसे बहुत-बहुत बधाई देती है। हमारे वैज्ञानिकों के निरंतर प्रयासों की वजह से भारत, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के समीप उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रमा पर उतरना, वो भी पूर्व निर्धारित पैरामीटर्स पर पूरी तरह खरा उतरते हुए, अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। तमाम चुनौतियों को पार करते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के समीप उतरना इस भावना का प्रतीक है कि कैसे हमारे वैज्ञानिक ज्ञान की खोज के लिए हर सीमा के पार जाने के लिए तैयार रहते हैं। प्रज्ञान रोवर के द्वारा हमें जो जानकारियों का खजाना मिल रहा है, उससे हमारे ज्ञान में वृद्धि होगी, नई खोज का मार्ग बनेगा और चंद्रमा के रहस्यों को समझने और उसके भी पार जाने में मदद मिलेगी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media