Skip to Content

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की भारत यात्रा, पीएम मोदी के साथ हुई शिखर वार्ता, AI, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर कई अहम समझौते

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की भारत यात्रा, पीएम मोदी के साथ हुई शिखर वार्ता, AI, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर कई अहम समझौते

Closed
by July 2, 2026 News

2 July 2026. New Delhi. जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने गुरुवार को भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आर्थिक सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन जैसे रणनीतिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक के बाद दोनों देशों ने आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग और AI सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में सह-विकास (Co-development) को लेकर भी एक अहम समझौता किया, जिसे दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों में बड़ा कदम माना जा रहा है।

संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान संबंधों को “विश्वास पर आधारित विशेष रणनीतिक साझेदारी” बताया। उन्होंने कहा कि जापान की तकनीक और भारत की क्षमता मिलकर सेमीकंडक्टर, फार्मा, क्रिटिकल मिनरल्स, AI और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व स्थापित कर सकती है। साथ ही उन्होंने अगले 10 वर्षों में भारत में जापानी निवेश को 10 ट्रिलियन येन से अधिक पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा।

इस दौरान पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अपनी “छोटी बहन” कहकर संबोधित किया। जवाब में ताकाइची ने भी दोनों देशों के रिश्तों को भाई-बहन जैसे विश्वास और आत्मीयता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।

जापानी प्रधानमंत्री की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। माना जा रहा है कि इस दौरे से हिंद-प्रशांत क्षेत्र, आर्थिक सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत-जापान सहयोग को नई गति मिलेगी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media