Skip to Content

भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रमा में जाने को तैयार, पढ़िए चंद्रयान-3 मिशन के बारे में, कब होगी लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रमा में जाने को तैयार, पढ़िए चंद्रयान-3 मिशन के बारे में, कब होगी लॉन्चिंग

Closed
by July 6, 2023 News

6 July. 2023. New Delhi. चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए बनाए गए भारतीय चंद्रयान मिशन के तीसरे चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चंद्रयान 3 मिशन के तहत LVM-3 रॉकेट पूरी तरह तैयार हो चुका है और रॉकेट के साथ चंद्रयान को भी जोड़ दिया गया है। अगले कुछ दिनों में कभी भी इस रॉकेट का प्रक्षेपण किया जा सकता है, अभी तक प्राप्त खबरों के अनुसार 13 जुलाई के आसपास इसका प्रक्षेपण किया जा सकता है।

बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, ISRO की ओर से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें जारी कर बताया गया कि चंद्रयान को प्रक्षेपण किए जाने वाले रॉकेट से जोड़ दिया गया है।

ऊपर दिए गए चित्र में जो कैप्सूल दिखाया जा रहा है, इसी के अंदर चंद्रयान है, इस कैप्सूल को रॉकेट से जोड़ दिया गया है।

गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की ओर से बताया गया कि चंद्रयान के साथ अब रॉकेट पूरी तरह से तैयार हो चुका है और इसको सफलता के साथ लॉन्चिंग पैड पर तैनात कर दिया गया है।

अब इसके बाद कुछ तकनीकी जरूरत पूरी करने के बाद चंद्रयान को ले जाने वाले रॉकेट की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। Chandrayaan-3 चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए बनाए गए भारतीय चंद्रयान मिशन के तीसरे चरण का यान है। चंद्रयान-1 की सफल लॉन्चिंग 2008 में की गई थी, जबकि 2019 में Chandrayaan-2 असफल हो गया था। इस मिशन के तहत रॉकेट Chandrayaan को चंद्रमा की कक्षा तक ले जाता है, उसके बाद चंद्रयान, चंद्रमा में उतरता है। चंद्रयान-1 के तहत चंद्रमा की कक्षा से चंद्रयान रोवर को चंद्रमा में गिराया गया था जो सफल रहा था। chandrayaan-2 के तहत चंद्रयान रोवर को चंद्रमा में लैंड करवाना था, जो असफल हो गया था।

और अब Chandrayaan-3 मिशन के तहत पहले रॉकेट चंद्रयान रोवर को चंद्रमा की कक्षा तक लेकर जाएगा, इसके बाद चंद्रयान रोवर को चंद्रमा में लैंड करवाया जाएगा। इस मिशन की सफलता के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा, इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन रोवर को चंद्रमा में सुरक्षित उतारने में सफल रहे हैं।

चंद्रयान 3 मिशन के तहत रॉकेट चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान को ले जाएगा, उसके बाद चंद्रयान, चंद्रमा पर लैंड करेगा। फिर चंद्रयान से रोवर निकलेगा, जो चंद्रमा के चक्कर लगाकर चंद्रमा का अध्ययन करेगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media