Skip to Content

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी वाघशीर ने समुद्री परीक्षण शुरू किया, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय नौसेना की पनडुब्बी वाघशीर ने समुद्री परीक्षण शुरू किया, पढ़ें पूरी खबर

Closed
by May 20, 2023 News

20 May. 2023. New Delhi News Desk. भारतीय नौसेना की कलावरी क्लास प्रोजेक्ट-75, यार्ड 11880 की छठी पनडुब्बी वाघशीर ने 18 मई 2023 को अपना समुद्री परीक्षण शुरू किया। पनडुब्बी को 20 अप्रैल 2022 को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन से समुद्र में उतारा गया था। वाघशीर पनडुब्बी को परीक्षणों के पूरा होने के बाद वर्ष 2024 की शुरुआत में भारतीय नौसेना को सौंपा जाएगा।

एमडीएल ने 24 महीनों में प्रोजेक्ट-75 की तीन पनडुब्बियों को नौसेना को सौंपा है और छठी पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण शुरू होना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन मिलने का संकेत भी दर्शाता है।

यह पनडुब्बी अब समुद्र में अपनी सभी प्रणालियों के गहन परीक्षणों से गुजरेगी, इनमें प्रणोदन प्रणाली, हथियार और सेंसर सम्मिलित हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media