Skip to Content

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के लिए भारत देगा 1 मिलियन डॉलर, पीएम मोदी ने वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी की बैठक में की घोषणा

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के लिए भारत देगा 1 मिलियन डॉलर, पीएम मोदी ने वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी की बैठक में की घोषणा

Closed
by July 21, 2024 News

21 July. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 46वीं World Heritage Committee की बैठक का दिल्ली में उद्घाटन किया। 21 से 31 जुलाई तक दिल्ली में यूनेस्को द्वारा आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत गुरु पूर्णिमा का पवित्र पर्व मना रहा है, ऐसे अहम दिन 46वीं World Heritage Committee की शुरुआत हो रही है और भारत में ये आयोजन पहली बार हो रहा है। सभी देशवासियों को इसकी विशेष खुशी है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में हम भारत की 350 से ज्यादा प्राचीन धरोहरों को वापस लाए हैं। प्राचीन धरोहरों का वापस आना वैश्विक उदारता और इतिहास के प्रति सम्मान के भाव को दिखाता है। आज 46th World Heritage Committee के माध्यम से भारत का पूरे विश्व को यही आह्वान है, आइए हम सब जुड़ें, एक-दूसरे की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए। मानव कल्याण की भावना के विस्तार के लिए। अपनी हेरिटेज को संरक्षित करते हुए टूरिज्म बढ़ाने के लिए। ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर बनाने के लिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया ने वो दौर भी देखा है, जब विकास की दौड़ में विरासत को नजरअंदाज किया जाने लगा था, लेकिन आज का युग कहीं ज्यादा जागरूक है। भारत का तो विजन है, विकास भी, विरासत भी। बीते 10 वर्षों में भारत ने एक ओर आधुनिक विकास के नए आयाम छुए हैं, वहीं विरासत पर गर्व का संकल्प भी लिया है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के लिए 1 मिलियन डॉलर का कांट्रीब्यूशन करेगा। ये ग्राउंड कैपेसिटी बिल्डिंग, टेक्निकल असिस्टेंट और वर्ल्ड हेरिटेज साइट के कंजरवेशन में प्रयोग होगा। विशेषरूप से ये पैसा ग्लोबल साउथ के देशों को काम आएगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media