Skip to Content

G-20 शिखर सम्मेलन, अफ्रीकन यूनियन बना स्थाई सदस्य, पीएम मोदी बोले, बरसों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही हैं

G-20 शिखर सम्मेलन, अफ्रीकन यूनियन बना स्थाई सदस्य, पीएम मोदी बोले, बरसों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही हैं

Closed
by September 9, 2023 News

9 September. 2023. New Delhi. दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हो चुका है, इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रारंभिक वक्तव्य में कहा कि इक्कीसवीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण समय है। ये वो समय है जब बरसों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही हैं और इसलिए हमें Human Centric अप्रोच के साथ अपने हर दायित्व को निभाते हुए ही आगे बढ़ना है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है, युद्ध ने इस ट्रस्ट डेफिसिट को और गहरा किया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास पर आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं। आज G-20 के प्रेसिडेंट के तौर पर भारत पूरी दुनिया का आह्वान करता है कि हम मिलकर सबसे पहले इस Global Trust Deficit को एक विश्वास, एक भरोसे में बदलें। यह हम सभी के साथ मिलकर चलने का समय है और इसलिए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र हम सभी के लिए एक पथ प्रदर्शक बन सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो,
नॉर्थ और साउथ का डिवाइड हो,
ईस्ट और वेस्ट की दूरी हो,
Food, Fuel और Fertiliser का मैनेजमेंट हो,
Terrorism और साइबर सिक्योरिटी हो,
हेल्थ, एनर्जी और वॉटर सिक्योरिटी हो, वर्तमान के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें इन चुनौतियों के ठोस समाधान की तरफ बढ़ना ही होगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत की G-20 प्रेसीडेंसी, देश के भीतर और देश के बाहर Inclusion का “सबका साथ” का प्रतीक बन गई है। भारत में ये People’s G-20 बन गया। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े। देश के 60 से ज़्यादा शहरों में 200 से ज्यादा अधिक बैठकें हुईं। सबका साथ की भावना से ही भारत ने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकन यूनियन को G-20 की स्थाई सदयस्ता दी जाए।

इस शिखर सम्मेलन में अफ्रीकन यूनियन को G-20 के स्थाई सदस्य के तौर पर शामिल किया गया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media